फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गले में संक्रमण व वायरल फीवर के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर दिखाई देने लगा है। वायरल बुखार, गले में संक्रमण, खांसी, जुकाम और शरीर दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल बुखार और गले के संक्रमण से संबंधित करीब 200 मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1500 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन

मेडिसन विभाग के सीनियर रेजीडेंस डॉ. चर्चित गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप और उमस के साथ बीच-बीच में हो रही बारिश से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। कई मरीज तेज बुखार, गले में दर्द, खांसी, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
इनमें से करीब 200 लोग वायरल बुखार, खांसी व गले में दर्द की समस्या से पीड़ित रहे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि बुखार या गले में दर्द होने पर चिकित्सक की परामर्श से ही उपचार कराएं। संक्रमण के लक्षण दिखने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। पांच से 15 साल तक के बच्चों व किशोरों का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें