फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या, अधिकांश आ रहे बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के कारण मौसमी बुखार तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। कई मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें कई दिनों से बुखार हो रहा है। ऐसे मरीजों की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। आए दिन बारिश होने के कारण शाम होते ही मौसम पूरी तरह से सर्द हो जाता है तो सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकलने से मौसम गर्म हो जाता है। ऐसे में सावधानी नहीं बरतने वाले लोग सर्दी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुखार भी ऐसा हो रहा है कि पीड़ित को स्वस्थ होने में 15 से 20 दिन लग जा रहे हैं। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि इन दिनों मौसमी बीमारियों का सीजन चल रहा है। कई दिनों से बुखार पीड़ित मरीजों की पहले पैथोलॉजी जांच कराई जाती है। जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित का उपचार किया जाता है। कुछ ऐसे भी मरीज आ रहे हैं, जिन्हें कई-कई दिनों से बुखार हो रहा है। वे बिना जांच पड़ताल के दवा खा रहे है। ऐसे मरीज बिना जांच और पंजीकृत चिकित्सक की सलाह के बिना दवा का सेवन न करें। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है।
-
पिछले पांच दिन बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या
तारीख - बुखार पीड़ित की संख्या
30 मार्च - 328
31 मार्च - 319
01 अप्रैल - 315
03 अप्रैल - 339
04 अप्रैल - 136
नोट : यह संख्या जिला अस्पताल की ओपीडी में आए बुखार पीड़ितों की है।

ऐसे करें बचाव
- बच्चों को सुबह-शाम पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाकर रखें, रात में पंखा, कूलर आदि न चलाएं।
- बुजुर्ग सुबह जल्दी टहलने न निकलें, हल्की धूप के बाद गर्म कपड़े पहनकर निकलें।
- धूल और धुएं से बचकर रहें। इससे फेफड़ों में संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है।
- हृदय और उच्च रक्तचाप वाले मरीज सतर्क रहें। समय से दवा लें।
- कोई भी बीमारी होने पर पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।
-
बदलते मौसम में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। इस मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर उपचार करने का प्रयास है। सभी मरीजों को अस्पताल से निशुल्क दवा व जांच की व्यवस्था है। इन दिनों सर्वाधिक मरीज बुखार से पीड़ितों की है। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें