फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नया शिगूफा...अब वन-वे होगा शहर

Wed, 27 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर नया शिगूफा छोड़ा है। करीब छह महीने पहले और कई बार बड़े जोर-शोर से पुलिस-प्रशासन शहर को जाम से मुक्त कराने का दावा करते हुए प्लान बनाए थे, मगर हुआ कुछ भी नहीं।
विज्ञापन


हालांकि, नए रोडमैप के हिसाब से शहर में अगर पुलिस और प्रशासन ट्रैफिक प्लान लागू करवा सके तो शहर को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। नया रोडमैप एक अगस्त से लागू कर दी जाएगी। बुलंदशहर की सबसे बड़ी समस्या जाम है। शायद ही ऐसा वक्त हो, ऐसा दिन हो, जब शहर जाम से न जूझता हो।

शहर को जाम से मुक्त करने के लिए पुलिस ने रोडमैप तैयार किया है। शहर को जाम से मुक्त बनाने के लिए वर्किंग कमेटी की बैठक में एसपी सिटी की अध्यक्षता में इसका रोडमैप तैयार कर लिया गया है। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए अंसारी रोड, अंबर रोड को वन वे कर दिया गया है। ई-रिक्शों पर भी लगाम लगा दी गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राममोहन सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों से पुलिस 34 चालान एक्ट के तहत जुर्माना नहीं, बल्कि सीधे एफआईआर दर्ज करेगी। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर धारा 291 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। एक अगस्त से कार्ययोजना लागू कर दी जाएगी।

यदि ई-रिक्शा चालक नियम विरुद्ध या सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा करेगा तो पुलिस उसे सीज करेगी।

नए रोडमैप के हिसाब से यह होगा रूट
पुलिस ने काली नदी रोड, डिप्टी गंज, अंबर रोड और अंसारी रोड को जाम का प्रमुख कारण माना है। डिप्टी गंज तिराहा तंग होने के कारण यहां जाम लगने से कालाआम से स्याना अड्डे तक और अंबर रोड पर महज 10 मिनट के भीतर जाम लग जाता है।

अब डिप्टी गंज से अंबर रोड सिर्फ जा सकेंगे, अंसारी रोड से अंबर रोड और डिप्टी गंज की तरफ जाना निषेध होगा। अंसारी रोड से कालाआम होते हुए डिप्टी गंज आया जा सकेगा। इसके अलावा काली नदी के पुराने पुल पर स्याना अड्डे की तरफ से आ सकेंगे और नए पुल पर डिप्टी तरफ की तरफ से जा सकेंगे।
विज्ञापन


दोनों पुलों को वन वे किया जाएगा। सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक भारी वाहन, तांगा और भैंसा बुग्गी का प्रवेश निषेध होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें