फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब वैक्सीन नहीं होगी खराब, लगाया जाएगा रेफ्रिजरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय के एआरवी केंद्र पर अब वैक्सीन सुरक्षित रह सकेगी। इसके लिए सीएमओ कार्यालय से एआरवी केंद्र को रेफ्रिजरेटर प्राप्त हो गया है। जिसका जल्द संचालन होने के बाद ओपीडी से वैक्सीन बचने पर सुरक्षित रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की ओपीडी में संचालित एआरवी केंद्र का दो माह पूर्व 10 दिसंबर को एआरवी के नोडल अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिली थी। साथ ही ओपीडी बंद होने पर बची वैक्सीन को रखने के लिए संसाधन नहीं मिले। केंद्र प्रभारी फार्मासिस्ट अरुण यादव ने नोडल अधिकारी से वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए रेफ्रिजरेटर की मांग की। जिससे बार-बार औषधि भंडार केंद्र से वैक्सीन को लाना न पड़े। केंद्र पर वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए रेफ्रिजरेटर की समस्या को नोडल अधिकारी ने संज्ञान में लिया और रेफ्रिजरेटर भिजवा दिया। रेफ्रिजरेटर के आने पर अब केंद्र पर एआरवी और एआरएस की वायल सुरक्षित रखी जा सकेगी। साथ ही प्रतिदिन औषधि भंडार केंद्र पर वैक्सीन के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ेगा।

जिला चिकित्सालय के एआरवी सेंटर के दिसंबर माह में निरीक्षण के दौरान फ्रिज की समस्या मिली। डिमांडर लेटर मिलने पर फ्रिज पहुंचवा दिया है। फ्रिज के पहुंचने से अब वैक्सीन के खराब होने की संभावना नहींं रहेगी। - डॉ. रमित कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं एआरवी नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें