फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: औद्योगिक टाउनशिप अधिग्रहण का कार्य पूरा, कैमराला में जल्द मिलेंगे आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा में बनने वाली पहली औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि खरीद का कार्य करीब 80 फीसदी हो चुका है। वहीं, सिकंदराबाद-दादरी के बीच गांव कैमराला और चक्रसेनपुर में बनने वाली नई टाउनशिप के लिए भी 20 फीसदी जमीन की खरीद की जा चुकी है। दोनों जगह शेष जमीन को क्रय करने में प्राधिकरण अफसर जुटे हुए हैं। अफसरों का कहना है अगस्त माह में जमीन खरीद का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही टाउनशिप में आवास अलॉटमेंट देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

खुर्जा क्षेत्र के गांव किर्रा में खुर्जा विकास प्राधिकरण पहली औद्योगिक टाउनशिप बसाने जा रहा है। औद्योगिक टाएनशिप करीब 32 हेक्टेयर में बसाई जाएगी। टाउनशिप के अलॉटमेंट को लेकर पिछले माह प्राधिकरण अफसर बैंक अफसरों संग बैठक कर चुके हैं। वहीं, टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण में पिछले चार माह से प्राधिकरण अफसर जुटे हुए हैं। जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 32 हेक्टेयर में बनने वाली औद्योगिक टाउनशिप के लिए करीब 26 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण हो चुकी है। पांच फीसदी भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि औद्योगिक टाउनशिप बसने से जिले के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही टाउनशिप में पार्क, ग्रीन बेल्ट और पार्किग की भी सुविधाएं मिलेंगी। टाउनशिप को लेकर शेष भूमि का जल्द अधिग्रहण करने का प्रयास है।

कैमराला-चक्रसेनपुर में भी जल्द बसेगी नई टाउनशिप
सिकंदराबाद-दादरी के बीच गांव कैमराला और चक्रसेनपुर में प्राधिकरण नई टाउनशिप बसाएगा। इसको लेकर पिछले काफी समय से तैयारियां चल रही है। समय-समय पर प्राधिकरण अफसर जमीन अधिग्रहण करने को लेकर किसानों से भी वार्ता करते रहते हैं। प्राधिकरण अफसरों के अनुसार सिकंदराबाद-दादरी के बीच प्राधिकरण करीब 200 एकड़ में नई टाउनशिप बसाने की प्रक्रिया में जुटा है। अभी तक करीब 20 फीसदी जमीन ही अधिग्रहण हो सकी है। साथ ही 10 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस टाउनशिप में लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को औद्योगिक के साथ कॉमर्शियल और रेजीडेंसल की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्कूल-कॉलेज और कर्मचारियों को रहने के लिए आवास की भी सुविधा मिलेगी। भूमि अधिग्रहण होने पर अलॉटमेंट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

खुर्जा में पॉटरी के साथ अन्य उद्योगों को मिलेंगे भूखंड
प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि प्राधिकरण की यह पहली औद्योगिक टाउनशिप है। इसमें पॉटरी उद्योग के साथ-साथ टाइल्स, सौर ऊर्जा, बिजली पार्ट्स बनाने वाली कंपनी, पंखा, कूलर, एसी, फ्रीज, प्लाइवुड, लकड़ी व फर्नीचर के बड़े कारखानों को भूखंड दिया जाएगा। अन्य बड़ी कंपनियाें के संचालक भी भूखंड खरीदकर फैक्टरी का निर्माण कर सकते हैं।

खुर्जा में औद्योगिक टाउनशिप को लेकर करीब 80 फीसदी भूमि की खरीद हो चुकी है। कैमराला और चक्रसेनपुर में भी भूमि खरीद में जुटे हुए हैं। दोनों जगह शेष भूमि की खरीद करने की प्रक्रिया चल रही है। अगस्त माह में खुर्जा औद्योगिक टाउनशिप के अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसका लेकर तैयारियां की जा रही है। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें