जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी पर चिकित्सकों, कर्मियों और मरीजों को योग कराया जाएगा। साथ ही अस्पतालों में एलोपैथिक के साथ आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर खासा जोर दिया जाएगा। इस बाबत शासन की तरफ से सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है।
जिले में कितने आयुष चिकित्सक तैनात हैं, इसको लेकर भी रिपोर्ट मांगी गई है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी पर योग शिक्षकों को तैनात किया जाएगा।
यह योग शिक्षक प्रतिदिन चिकित्सकों, कर्मियों और मरीजों को योग कराएंगे। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि शासन की तरफ से योग, आयुर्वेद्ध चिकित्सा पद्धति, आयुष चिकित्सकों को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही शासन को पूरी रिपोर्ट भेज दी जाएगी।