फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब चोला स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस का होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद/चोला। कोरोना काल से बंद चल रही महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव अब दोबारा चोला स्टेशन पर होगा। सांसद महेश शर्मा के पत्र को रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने संज्ञान में लेकर ठहराव की स्वीकृति दी है। जानकारी के अनुसार चोला स्टेशन पर कोरोना काल से पूर्व गाड़ी संख्या 15483/15484 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव था। कोरोना काल के दौरान सभी ट्रेनों का संचालन बंद होने और बाद में संचालन शुरू हो जाने पर चोला पर ठहराव बंद कर दिया गया। तभी से रेलवे यात्री स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

ठहराव न होने पर यात्रियों को गाजियाबाद या खुर्जा जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। क्षेत्र के विधायक और सांसद से ट्रेन के ठहराव की मांग की। सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने 20 सितंबर को ट्रेन के ठहराव के लिए पत्र भेजा। मंगलवार को पत्र को संज्ञान में लेकर रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ठहराव की स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया। अब चोला स्टेशन पर अप-डाउन महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव होने पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें