फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 रूपये में होगी अब निजी लैब पर कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
1600 रुपये में होगी अब निजी लैब पर कोरोना जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब निजी लैब संचालक कोरोना जांच के लिए 1600 रुपये से अधिक धनराशि नहीं ले सकेंगे। शासन ने निजी लैब पर कोविड-19 की जांच के लिए शुल्क निर्धारित कर आदेश जारी कर दिया है। वहीं, सरकारी चिकित्सालयों में कोविड-19 की जांच निशुल्क जारी रहेगी। जिले की निजी पैथोलॉजी लैब पर आम नागरिक कोरोना की जांच करा सकेंगे। शासन ने इस संबंध में जांच शुल्क निर्धारित कर आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक कोरोना संक्रमण लोगों की पुष्टि करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन किट से निशुल्क जांच की जा रही है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार आरटीपीसीआर और ट्रूनेट से जांच के लिए 1600 रुपये का शुल्क निर्धारित कर दिया है। निर्धारित धनराशि से अधिक धनराशि लेने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें