फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होगी सीबीसी की भी जांच

विज्ञापन
ककोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैर पर नवीन पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
ककोड़। अब वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की सीबीसी जांच भी होगी। पूर्व में रोगियों को सीबीसी की जांच के लिए सीएचसी सिकंदराबाद या जिला अस्पताल जाना पड़ता था। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने नवीन पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सचिन भाटी ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य केंद्र पर हीमोग्लोबिन, मलेरिया, डायफाइड, डेंगू आदि की सामान्य जांचें ही होती थीं। सीबीसी की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण रोगियों को सीएचसी सिकंदराबाद, जिला अस्पताल जाना पड़ता था। अब स्वास्थ्य केंद्र पर सीबीसी की जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
जांच के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर ही सीबीसी की जांच उपलब्ध होने पर रोगियों को लाभ मिलेगा। अस्पताल के नए भवन का भी शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर डॉ. सचिन भाटी, मंडल अध्यक्ष ललित ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, महामंत्री पीतांबर प्रजापति, वंदना अग्रवाल,सुरेंद्र डीलर, धमेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें