खुर्जा के जेएएस इंटर कॉलेज में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में विजेता टीमों के साथ मौजूद कोच व अन्
खुर्जा। क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में बालक व बालिका में एसएमजेईसी इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। इसके अलावा अंडर-14 और अंडर 17 में अलग-अलग स्कूलों की टीम विजेता रहीं। विजेता टीमें अब जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगी।
मैच रेफरी के रूप में मौजूद एएसके रिफाहे इंटर कॉलेज के खेल प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जेएएस इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जेएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. एनके शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में जेएएस इंटर काॅलेज और बालिका वर्ग में किसान इंटर कॉलेज की टीम विजेता रहीं। वहीं अंडर 17 में बालक वर्ग में जेएएस इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही।