फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर खत्म अब टीम गठित

Wed, 09 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जानलेवा बुखार का कहर अब लगभग खत्म हो चुका है, तब अफसरों की टीम इसकी रोकथाम करेगी। शासन के निर्देश पर डीएम की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में सीएमओ से लेकर ईओ, एसीएमओ और अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है।

जनपद में बुखार से करीब 175 लोगों ने दम तोड़ दिया था। किसी की मौत डेंगू, किसी की मलेरिया तो किसी की मौत वायरल बुखार से हुई। जब डेंगू और मलेरिया कहर बरपा रहे थे, तब तो कोई टीम गठित नहीं हुई। अब जब बुखार का कहर लगभग खत्त्म हो चुका है, तब 11 सदस्यीय उव्वस्तरीय टीम गठित की जा रही है।
विज्ञापन


टीम में जिलाधिकारी को अध्यक्ष रखा गया है। सीडीओ, सीएमओ को सदस्य बनाया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी को सचिव सदस्य बनाया गया है।

ईओ नगर पालिका, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधीक्षण अभियंता जल निगम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी टीम में सदस्य के रूप में रखा हुआ है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि शासन के निर्देश मिल चुके हैं। डेंगू पर नियंत्रण और बचाव के लिए 11 सदस्यीय टीम के गठन को निर्देश दिए गए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें