फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर छह ब्लॉकों के बीडीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर छह ब्लॉकों के बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में चल रहे मनरेगा के काम में लापरवाही सामने आने पर छह ब्लॉकों के बीडीओ को नोटिस जारी किए गए हैं। सीडीओ ने जल्द सुधार नहीं होने पर आगामी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मनरेगा के नोडल अधिकारी की ओर से कार्रवारई की गई है।
जनपद में कोरोना काल से पहले एक्टिव मनरेगा श्रमिकों की संख्या 32 हजार के आसपास थी। जो अब बढ़कर 52, 748 हो गई है। जो श्रमिक बढ़े हैं, उनमें वह लोग शामिल हैं जो प्रवासी मजदूर हैं। पंजीकृत श्रमिक को मनरेगा के तहत काम करने पर एक दिन का मानदेय 201 रुपये निर्धारित है। चालू वित्त वर्ष में जनपद को मनरेगा के तहत श्रमिकों को काम देने के लिए 2.55 लाख मानस दिवस का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य के सापेक्ष विभाग की ओर से अब तक कहीं अधिक मानव दिवस का लाभ देकर श्रमिकों से श्रमदान करवाया। इसे देखते हुए मनरेगा की ओर से हाल ही में जनपद में मानव दिवस बढ़ाकर 11.69 लाख कर दिया गया था। विभागीय अधिकारी बढ़े मानस दिवस को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ ब्लॉकों के बीडीओ इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। उन पर यह भी आरोप है कि वह मनरेगा श्रमिकों को काम से नहीं जोड़ पा रहे हैं। ऐसे ही छह ब्लॉक के बीडीओ की लापरवाही सामने आने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें ब्लॉक जहांगीराबाद, अरनिया, खुर्जा, शिकारपुर, दानपुर और अगौता के बीडीओ शामिल हैं। विभागीय अफसरों ने बताया कि यह नोटिस सीडीओ के आदेश पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद मनरेगा के कामों में काफी आगे चल रहा है, लेकिन बीडीओ इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे ही छह लापरवाह बीडीओ को नोटिस जारी कर उन्हें काम में तेजी लाने और मनरेगा श्रमिकों को जोड़कर उन्हें काम देने की चेतावनी दी गई है। यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो सीडीओ के आदेश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सर्वेश चंद, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें