फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मंगल बाजार व्यवस्थापक को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। नगर में प्रत्येक मंगलवार को कुबेर कॉटन मिल परिसर में साप्ताहिक बाजार लगने से अव्यवस्था हो रही है। साथ ही लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पालिका ईओ ने मंगल बाजार व्यवस्थापक को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। वहीं कोतवाली निरीक्षक ने एआरएम से वार्ता कर बसों का ठहराव पैठ चौराहे की जगह रोडवेज अड्डे पर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू होगा। भाजपा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, कमल वर्मा एवं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन राठी, भुवनेश अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। वहीं व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष सनी सिंघल ने अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर विरोध करने का ऐलान किया है। पालिका ईओ डिबाई अरविंद मिश्रा ने बताया कि मंगल बाजार व्यवस्थापक को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें