फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सरकारी कार्यों में लापरवाही को लेकर 84 अवर अभियंताओं को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विभागीय कार्यों में लापरवाही को लेकर ऊर्जा निगम के 84 अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सात दिन में कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता की ओर से नोटिस जारी होने के बाद अब अवर अभियंताओं में रोष और ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने अधिकारियों पर वार्ता के बजाए कार्रवाई का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता छह दिनों से फेशियल अटेनडेंस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। अवर अभियंताओं ने अपने सीयूजी नंबर के सिम संबंधित खंड कार्यालयों में जमा करा दिए हैं। ऐसे में बिजली कटौती, लाइन ब्रेकडाउन, झटपट पोर्टल पर कनेक्शन के आवेदन व 1912 पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण का काम प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते प्रतिदिन जिले भर के उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
अवर अभियंताओं के प्रदर्शन करने और विभागीय कार्य न किए जाने के चलते अब मुख्य अभियंता ने प्रदर्शनकारी 84 अवर अभियंताओं को नोटिस जारी किया है। इनसे सात दिन में कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। अवर अभियंता संघ के सचिव पवन कुमार ने बताया कि अवर अभियंताओं की समस्याएं सुनने के बजाए अधिकारी नोटिस जारी कर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे हालात में काम करना मुश्किल हो गया है। दो माह से अवर अभियंताओं व टेक्नीकल ग्रेड टू के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, लेकिन इस पर कोई भी अधिकारी वार्ता करने के लिए तैयार नहीं हैं। बताया कि जब तक अधिकारी सुनवाई नहीं करेंगे, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Iअवर अभियंताओं के फोन बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। कार्य न करने वाले अवर अभियंताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें