फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दवाओं के नमूने फेल होने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कृषि रक्षा विभाग की ओर से सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र से निरीक्षण के दौरान लिए गए रासायनिक दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट में एक दवा कंपनी के दो नमूने फेल हुए आए हैं।
विज्ञापन

साथ ही जांच रिपोर्ट में यह पूरी तरह से अधोमानक पाए गए हैं। यह दवाएं दुकानों पर कंपनी की ओर से किसानों को बेची जा रही थीं, इसके अलावा दूसरे राज्यों में भी इन्हें बिक्री को भेजा गया। नमूना फेल आने पर पीपीओ ने कंपनी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। वहीं, सिकंदराबाद क्षेत्र की एक दुकान से लिया गया नमूना भी फेल आया है।
विज्ञापन

पीपीओ अर्चना प्रकाश वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान दो कंपनियों के रासायनिक दवाओं के नमूने फेल होने पर नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें