फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से टूटी भ्रष्टाचारियों की कमर : डॉ. महेश शर्मा

Tue, 07 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले से आतंकियों और भ्रष्टाचारियों की कमर टूट गई है।नोटबंदी के इस निर्णय में गोपनीयता जरूरी थी। यह बातें सांस्कृतिक एवं पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने मंगलवार को गांव बराल में भाजपा प्रत्याशी बिमला सोलंकी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में गरीबों के लिए कसक है। वह हमेशा गरीबों के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी को पांच साल और मिले तो देश का नक्शा ही बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद से 35 हजार करोड़ रुपया वह क्षेत्र के विकास में खर्च कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त एवं देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में वह काम भी कर रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा के लिए भी प्रधानमंत्री सजग है।  सुकन्या समृद्घि योजना से प्रधानमंत्री  बेटियों के सपनों को साकार करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, सुंदरपाल तेवतिया, बालचंद गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, रमेश चंद जैन, संजीव तेवतिया, शैलेश तेवतिया, नीरज सैनी, अनिमेश अगस्तीन, डॉ.टीटू, सुरेश चंद शर्मा, हंसराज शर्मा, हरिमोहन पालीवाल, प्रिंस तेवतिया, रामभूल सिह तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें