खुर्जा के आर्य समाज मंदिर में विवाह के बाद नव दंपति को आशीर्वाद देते विहिप के प्रांत परावर्तन प
खुर्जा। गांधी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में तीन दिन पहले मुरादाबाद से आईं दो मुस्लिम युवतियों ने दो हिंदू युवकों के साथ विवाह कर हिंदू धर्म अपना लिया। इसी के साथ नूरफातिमा ने अपना नाम नीलम और स्वालेहीन ने शालिनी रखा।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र निवासी अमित और भोजपुर निवासी गौरव कुमार दो मुस्लिम युवतियों से प्रेम करते थे। ऐसे में दोनों युगल जोड़े तीन दिन पहले खुर्जा के आर्य समाज मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह करने के लिए आवेदन किया।
इस क्रम में पहले युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाया और नाम परिवर्तन किया। बाद में दोनों जोड़ों का विवाह कराया गया। सुनील सोलंकी ने बड़े भाई के रिश्ते से दोनों नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही आर्य समाज मंदिर का प्रमाणपत्र सौंपा। इसके बाद दोनों युवतियों के मुरादाबाद न्यायालय में बयान दर्ज हुए। दोनों युवतियों ने वीडियो जारी कर शासन व पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।