अनूपशहर। बार एसोसिएशन अनूपशहर के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बार अध्यक्ष कमल चंद बंसल ने बताया कि मतदाता सूची तैयार कर एल्डर कमेटी को सौंप दी गई है। मतदाता सूची पर आपत्तियों की सुनवाई के बाद इसका अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अधिवक्ता 22 और 23 दिसंबर को दोपहर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। एल्डर कमेटी चैयरमेन राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कुल 8 पदों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। इस वर्ष चुनाव के लिए 192 अधिवक्ताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। नामांकन पत्रों की वापसी 24 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक की जा सकेगी। मतदान 6 जनवरी को होगा, उसी दिन मतगणना होगी। संवाद