फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति नहीं होगा कोई आयोजन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में त्योहारों को लेकर कानून व शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में रामलीला समिति और मां काली शोभायात्रा की आयोजन समिति सहित अन्य लोग मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि कोई भी आयोजन बिना अनुमति के नहीं होगा।
विज्ञापन

पूर्व की भांति ही रामलीला व शोभायात्रा का आयोजन करें। साथ ही उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले जर्जर तारों को सही कराने, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, सभी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। बेलोन माता मंदिर और चौढ़ेरा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने सफाई, पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की तैनाती करने को कहा। इस मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक भरत राम यादव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें