फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिकंदराबाद में 12 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कस्बे में 12 करोड़ से अधिक की राशि से विकास कार्य होंगे। इसके लिए नगर पालिका को वित्त वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा रोका गया फंड जारी होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ शिवराज ने बताया कि कस्बे में कई ऐसे विकास कार्य चिन्हित किए गए, जिनको कराना जरूरी है। इनमें सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग के अलावा कई अन्य कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में शासन से कस्बे में विकास कार्य कराने के लिए राशि जारी की गई थी लेकिन टैक्स का लक्ष्य पूरा न होने के कारण 15वें वित्त आयोग की करीब 12 करोड़ की राशि को शासन स्तर रोक दिया गया था। अब इस राशि को जारी किया जाएगा। राशि मिलते ही इन सभी विकास कार्यों को पूरा करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें