फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री....फिर भी लगा जाम, लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
खुर्जा में जंक्शन मार्ग पर रूट डायवर्सन करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा/बुलंदशहर। जिले में रामलीला और काली शोभायात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने खुर्जा, बुलंदशहर, अनूपशहर और डिबाई में मंगलवार को रूट डायवर्जन लागू किया, जो कि देर रात तक जारी रहा। मेला समाप्ति और शोभायात्रा के बाद यातायात को पुन: सुचारु किया गया। खुर्जा में रामलीला मेले को लेकर जेवर मार्ग और नेशनल हाईवे कट से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोका गया।
विज्ञापन

डायवर्जन लागू से खुर्जा में यातायात व्यवस्था बेपटरी रही, प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। आवश्यक कार्यों से निकलने वाले स्थानीय नागरिकों, दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि खुर्जा में चल रहे रामलीला मेले में उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था मंगलवार देर रात तक जारी रही।
जेवर की तरफ से आने वाले सभी बड़े व भारी वाहनों को शाहपुर मोड़ पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा कैलाश अस्पताल के निकट नेशनल हाईवे कट से शहर के भीतर किसी भी भारी वाहन की नो-एंट्री कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य छोटे वाहनों के लिए पंचवटी के निकट अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इधर, मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की पाबंदी और अचानक बदले रास्तों के चलते खुर्जा शहर के संपर्क मार्गों पर दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। कई स्थानों पर हल्के वाहन और दोपहिया भी फंस गए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुलंदशहर नगर में दशहरा मेला और मां काली की भव्य शोभायात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बुरा बाजार चौराहा मार्ग पर स्याना अड्डा की ओर से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। साथ ही कालाआम चौराहे से भी स्याना अड्डा की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रही।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भूड़ चौराहे से स्याना और अनूपशहर की तरफ जाने वाले भारी व अन्य वाहनों को भूड़ से डीएवी फ्लाईओवर होते हुए शिकारपुर बाईपास के रास्ते स्याना अड्डा की ओर भेजा गया। इसी प्रकार उस दिशा से आने वाले ट्रैफिक को भी इसी वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर निकाला गया। इस दौरान काला आम चौराहा, अनूपशहर रोड, मोतीबाग पर जाम की स्थिति बनी रही। देर रात शोभायात्रा समाप्ति के बाद यातायात को पुन: सुचारु कर दिया गया।

अनूपशहर और डिबाई में भी मेला अवधि तक रहा डायवर्जन
अनूपशहर और डिबाई में भी रामलीला मेले के समय भीड़ के दबाव को देखते हुए तीन से चार घंटे के लिए अस्थायी डायवर्जन की योजना बनाई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जहां भी भीड़ का दबाव बढ़ेगा, वहां तत्काल प्रभाव से यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। पुलिस ने आमजन से डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।

खुर्जा में जंक्शन मार्ग पर रूट डायवर्सन करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें