फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम रहे खाली आज भी कैश मिलने की उम्मीद कम

Mon, 02 Jan 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
नो कैश से परेशान उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
साल के पहले दिन भी जिलेभर में लोग कैश की किल्लत से जूझते रहे। सोमवार को बैंक अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे लेकिन करेंसी का बंदोबस्त नहीं होने से लोगों की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 


दरअसल, सोमवार को नई करेंसी बैंकों में नहीं पहुंचेगी। बैंकों में जो करेंसी ली और दी जा रही है उसी से ही किसी तरह काम चलाया जाएगा। गांवों की बैंक शाखाओं में कैश के हालात पहले से ही खराब है। ग्रामीण शाखाओं में करेंसी भी ना के बराबर ही जमा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ग्रामीणों को कैश को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, न्यू ईयर पर एटीएम खाली रहे। लोग कैश निकालने गए मगर उनको मायूस ही लौटना पड़ा। लीड बैंक अफसर सतपाल मेहता ने बताया कि आरबीआई के पास डिमांड भेजी जा चुकी है।

शुक्रवार को आश्वासन भी दिया था, मगर कैश मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि करेंसी के लौटने से अब हालात सामान्य होने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें