फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुर्जा-जेवर रोड पर होगी नीतीश कुमार की जनसभा

Tue, 28 Jun 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दोपहर 12 बजे जेवर के जनता इंटर कॉलेज के पास खुर्जा-जेवर रोड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। नीतीश कुमार निर्भय स्वास्थ्य सेवा व जन कल्याण संस्था की नशा मुक्ति जन जागृति रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को स्थानीय पुलिस व बिहार से कई सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।   रैली के आयोजक आचार्य पवन कुमार व मनोज तालान के अनुसार, रैली में लगभग दस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

इसके लिए पुलिस ने रैली स्थल पर 150 सिपाही,  8 एसओ और दो कंपनी पीएसी को सुरक्षा की जिम्मदारी सौपी है। मंगलवार दोपहर एसडीएम जेवर सुरेश कुमार मिश्र व एसपी देहात अभिषेक यादव ने सीओ जेवर व कोतवाली प्रभारी के साथ रैली स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें