बुलंदशहर। निर्मला कान्वेंट स्कूल में सातवां अंतरविद्यालयी बॉस्केटबाल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें निर्मला कान्वेंट स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि विद्या ज्ञान स्कूल की टीम ने दूसरे और नेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में सात स्कूलों की टीमों ने भाग लेकर जीत-हार के लिए खूब पसीना बहाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीतिका ने बताया कि अंतरविद्यालयी बॉस्केटबाल टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य डीएस यादव ने किया। निर्मला कान्वेंट स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, विद्या ज्ञान स्कूल और आजाद इंटरनेशनल स्कूल की टीम टूर्नामेंट के सेमीफानल में पहुंची। फाइनल मुकाबला निर्मला कान्वेंट स्कूल और विद्या ज्ञान स्कूल की टीमों के बीच हुआ। इसमें निर्मला कान्वेंट स्कूल की टीम ने पहला और विद्या ज्ञान स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि नेशनल पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि रैनेसा स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा और संतोष इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डा. भूपेंद्र सिंह ने विजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।