फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प के लिए मांगे थे नौ करोड़, मिले सिर्फ 21 लाख

सार

कायाकल्प के लिए मांगे थे नौ करोड़, मिले सिर्फ 21 लाखबुलंदशहर।विभाग की ओर से योजना के तहत सभी स्कूलों में होने वाले विकास के कार्यों के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की राशि की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायाकल्प के लिए मांगे थे नौ करोड़, मिले सिर्फ 21 लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए शुरू की गई प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विभाग की ओर से जिले के विद्यालयों के लिए नौ करोड़ की राशि की मांग की गई थी लेकिन इसमें से मात्र 21 लाख रुपये की ही राशि मिली है। इस राशि से राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर और शिकारपुर में ही विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिले में 48 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनके कायाकल्प के लिए प्रोजेक्टर अलंकार योजना के तहत पिछले दिनों शासन ने बजट बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। विभाग की ओर से योजना के तहत सभी स्कूलों में होने वाले विकास के कार्यों के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की राशि की मांग की थी। लेकिन इसमें से मात्र 21 लाख रुपये ही विभाग को मिले है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत शासन से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर के लिए 17.30 लाख और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज 3.65 लाख रुपये दिए हैं। बजट मिलने के बाद अब इन स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को सुधारा जाएगा। बता दें कि योजना के तहत विद्यालयों में खेल मैदान, छात्र कक्ष, प्रयोगशालाएं, खेल मैदान, स्वच्छ जल, कंप्यूटर लैब, रंगाई-पुताई, बिल्डिंग मरम्मत, इंटरनेट सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकॉर्डर, फर्नीचर सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओं को पूरा करना है। कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दो विद्यालयों के लिए 21 लाख रुपये की राशि मिली है। इस राशि से इन विद्यालयों में विकास के कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें