फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: क्रास कंट्री में निखिल और वर्षा बने विजेता

विज्ञापन
नगर में आज के कार्यक्रम के लिए बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाते वरिष्ठ कोषा​धिकारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। गांधी जयंती पर जिला खेल विभाग की ओर से बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के लिए दोनों वर्गों के 86 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ओपन वर्ग में आयोजित हुई प्रतियोगिता के बालक वर्ग में निखिल और बालिका में वर्षा विजेता रहे। दोनों वर्गों के छह-छह प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने बताया कि गांधी जयंती पर बालक वर्ग की पांच और बालिका वर्ग में तीन किमी की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित हुई। नगर के टांडा स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता का वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने हरी झंडी दिखा दौड़ का शुभारंभ किया। बालक वर्ग में 58 और बालिका वर्ग में 28 कुल 86 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में निखिल प्रथम, खुशवीर चौधरी द्वितीय, हिमांशु तृतीय, दुष्यंत चतुर्थ, देवेंद्र पंचम और हरेंद्र छठवें स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में वर्षा प्रथम, विरेशना द्वितीय, तनु तृतीय, भूमिका चतुर्थ, मोहिनी पंचम और शिवानी छठवें स्थान पर रही। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन से पूर्व सभी ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सचिन शुक्ला एवं अंशकालिक प्रशिक्षक मनीष मिश्रा समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें