गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले विशाल गंगा मेले के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने 11 नवंबर शाम पांच बजे से 16 नवंबर शाम पांच बजे तक एनएच-24 से वाहनों का रूट बुलंदशहर की ओर डायवर्ट कर दिया है। इससे जिले में जाम लगने की आशंकाएं बढ़ गईं हैं।
भारी वाहन दिल्ली से गाजियाबाद के लालकुआ से बुलंदशहर के लिए डायवर्ट कर दिए जाएंगे। सिकंदराबाद-बुलंदशहर होकर ये वाहन नरौरा वाया डिबाई होकर बबराला से बहजोई से चंदौसी होकर मुरादाबाद जाएंगे। वहीं हापुड़ की ओर से वाहन गुलावठी से बुलंदशहर होकर नरौरा भेजे जाएंगे।
नरौरा वाया डिबाई से बबराला से बहजोई से चंदौसी होकर वाहन मुरादाबाद जाएंगे। दिल्ली से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गाजियाबाद में लालकुआ से डायवर्ट कर बुलंदशहर से नरौरा से बबराला(बदायूं) से बहजोई से चंदौसी से बिलारी(मुरादाबाद) से शाहाबाद होते हुए रामपुर की ओर निकाला जाएगा।
रामपुर की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद से डायवर्ट कर बिलारी से चंदौसी(मुरादाबाद) से बबराला(बदायूं) से नरौरा (बुलंदशहर) से सिकंदराबाद से नोएडा (गौतमबुद्धनगर) से दिल्ली भेजे जाएंगे।
वहीं हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात संभल से बहजोई से बबराला से नरौरा होकर बुलंदशहर वाया सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए दिल्ली जाएगा। एसएसपी ने बताया कि रूट डायवर्जन के वाहनों केे दौरान रोके जाने पर पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। जिससे मेला जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का शुभारम्भ आज
अनपूशहर। गंगातट पर लगने वाले दस दिवसीय लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान मेले का शुभारंभ 11नवंबर को दोपहर दो बजे जाह्नवीद्वार गंगातट पर सांसद डा.भोलासिंह व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होगा। उक्त जानकारी पालिकाध्यक्षा मंजू शर्मा ने दी।