फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, आशा-दाई पर गर्दन काटने का आरोप; परिजनों ने कहा- दाई ने कहा था बच्चा है उल्टा

Tue, 27 Jan 2026 10:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आशा वर्कर और झोलाछाप महिला डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जच्चा महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला का हायर मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पिता की गोद में मृत नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में प्रसव के दौरान एक नवजात की गर्दन धड़ से अलग हो गई। घटना के बाद मृत नवजात के शरीर के बाकी हिस्से को बोरे में पैक कर फेंकने का प्रयास किया गया। परिजनों ने डॉक्टर और आशा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आशा वर्कर और एक झोलाछाप महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नवजात की मौत की भयानक घटना
सूत्रों के अनुसार, नई बस्ती मोहल्ले में एक महिला का प्रसव हो रहा था। प्रसव के दौरान कथित तौर पर डॉक्टर और आशा की लापरवाही से नवजात की गर्दन उसके धड़ से अलग हो गई। महिला के गर्भाशय में नवजात की गर्दन रह गई, जबकि बाकी शरीर बाहर आ गया। इस भयावह घटना के बाद, महिला डॉक्टर और आशा वर्कर ने नवजात के शव को बोरे में भरकर फेंकने की योजना बनाई। हालांकि, परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, महिला की हालत नाजुक
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आशा वर्कर और झोलाछाप महिला डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना के बाद जच्चा महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर उपचार के लिए एक हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें