फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के कारण नेताजी एक्सप्रेस और दिल्ली अलीगढ़ ईएमयू रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। बारिश के कारण चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए कोलकाता जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। दिल्ली से अलीगढ़ की ओर आने वाली ईएमयू भी मंगलवार को रद्द रही। ऐसे में दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग प्रभावित हो रहा है। लंबे रूट पर चलने वाली आठ एक्सप्रेस ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। सोमवार को जहां को आम्रपाली और लिच्छवी एक्सप्रेस रद्द रही थीं। वहीं मंगलवार को नेताजी एक्सप्रेस भी अप और डाउन पर रद्द रही। इसी के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली से खुर्जा जंक्शन आने वाली ईएमयू ट्रेन रद्द रही। ऐसे में अलीगढ़ की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, फरक्का चार घंटे और संगम एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि बारिश के चलते ट्रेनों का समय प्रभावित हो रहा है। ऐसे में समय-समय पर स्टेशन पर ट्रेनों के समय के विषय में सूचना प्रसारित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें