फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पड़ोसी पर डीजे बंद कराने के आरोप में लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पड़ोसी पर डीजे बंद कराने के लिए पुलिस बुलाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

गुलावठी के मोहल्ला राम नगर निवासी चुन्नी लाल ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि नौ सितंबर की देर रात आरोपी तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे को बंद करा दिया। पुलिस के जाने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुसा और पुलिस को बुलाने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की।
इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर सिर फाेड़ दिया। चीख पुकार सुनकर जब उनके भतीजे गौरव और अमन आए तो आरोपियों ने उनके सिर पर भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जब आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने फर्जी दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि थाने पर शिकायत के बाद भी पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही कोई कार्रवाई की। पीड़ित ने एसएसपी से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका मेडिकल कराया जाए। एसएसपी ने मामले में सीओ सिकंदराबाद को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें