फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : बैटरी खराब होने से 15 घंटे नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर स्थित 132 केवीए के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही से रविवार रात गर्मी में गुजारनी पड़ी। चार दिन पूर्व खराब हुए बैटरी के कारण पूरी रात नगर की आपूर्ति ठप रही। सोमवार दोपहर 11 बजे बैटरी बदलने पर आपूर्ति सुचारू हो सकी। भाकियू संगठन से जुड़े किसानों ने विद्युत व्यवस्था सही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गत चार दिन पूर्व विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ की लापरवाही के चलते बैटरी की देखरेख न होने के कारण डीसी आपूर्ति की बैटरी खराब हो गई थी। जिस कारण चार दिन पूर्व दिनभर आपूर्ति ठप रही थी। बिजली आपूर्ति न होने पर लोगों को परेशानियां हुईं तो बुलंदशहर के इंजीनियरों ने उनकी मरम्मत करके डीसी आपूर्ति चालू कर दी थी लेकिन, खराब हुई बैटरी को नहीं बदला गया। ऊर्जा निगम के अफसरों की लापरवाही के कारण रविवार रात बैटरी फिर खराब हो गई। जिस कारण पूरे नगर की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में रात से सुबह 11 बजे तक बिजली गुल रहने से लोग खूब परेशान हुए। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर फोन कर बिजली गुल की जानकारी ली। सोमवार सुबह के समय लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। दोपहर 11 बजे दूसरी बैटरी आने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। भाकियू नेता लोकेश गुर्जर ने बताया कि बिजली गुल की समस्या में सुधार नहीं होने पर जल्द ही ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

खराब बैटरी को बदलवाया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। - पप्पू, जेई औरंगाबाद बिजलीघर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें