फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, भड़के व्यापारी

Wed, 17 May 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शासन के सख्त आदेशों का असर प्रशासनिक अफसरों पर दिखना शुरू हो गया। अफसरों ने जेसीबी की मदद से कई स्थाना से अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दौरान अफसरों को व्यापारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। इससे नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया।

एसडीएम ने बताया कि अभियान सप्ताह भर तक जारी रहेगा। सोमवार रात एसडीएम खुर्जा राहुल यादव के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला बुर्ज, सुभाष रोड, पुरानी मंडी और ककराला समेत कई स्थानों पर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण अभियान हटवाया। कई स्थानों पर व्यापारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन


अफसरों और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस फोर्स के चलते व्यापारियों की एक न चली। एसडीएम ने कब्जाधारकों को जमकर फटकार लगाई। अभियान के दौरान कई व्यापारी तालाबंदी कर फरार हो गए। अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद बचे कब्जाधारकों को 24 घंटे की मोहलत देते हुए चेतावनी दी गई।

इसके विरोध में मंगलवार को तहसील पर पहुंचे व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम ने बताया कि अभियान पूरे सप्ताह जारी रहेगा। काम में बाधा पैदा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कब्जा खाली कराने में नाकाम लेखपाल की सूची तलब
 सरकारी जमीन से अवैध कब्जा मुक्त कराने में फेल लेखपालों की सूची तलब कर ली गई है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम से ऐसे लेखपालों की सूची तलब की है, जो सरकारी जमीन से अभी तक कब्जा मुक्त कराने की रिपोर्ट तक प्रेषित नहीं कर सके हैं।

तय समय सीमा तक कब्जा मुक्त कराने में फेल लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर भूमाफियाओं को चिह्नित कर सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को मुक्त कराने के निर्देश दिए थे।

सरकारी जमीन से कब्जा मुक्त कराने के लिए लेखपालों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद लेखपालों पर कोई असर नहीं हुआ। लेखपालों की ढीली कार्रवाई को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए अभी तक चिह्नीकरण की कार्रवाई कराने में फेल रहे लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम से ऐसे लेखपालों की सूची भी तलब की है। एसडीएम सदर रितु पुनिया ने बताया कि सभी लेखपालों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर जल्द से जल्द चिह्निकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें