फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए विद्यालय में की जाएं आवश्यक व्यवस्थाएं : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नए सत्र से विद्यालय में पढ़ाई होनी है, ऐसे में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए, ताकि पढ़ने वाले बच्चों के परिजन सुरक्षा के लिए चिंतित न रहें। यह निर्देश मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने बुधवार को कोंदू स्थित अटल आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कराया जाए। विद्यालय में कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इसी वर्ष से स्कूल में पढ़ाई शुरू की जानी है, जिसके चलते निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाए। पढ़ाई शुरू करने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने बताया चयनित बच्चों की काउंसलिंग कराने के लिए सभी व्यवस्था कर ली गई है। विद्यालय में बच्चों के पढ़ाई, रहन, सहन के लिए सभी व्यवस्था की जा रही है। शिक्षण कार्य के लिए फर्नीचर की व्यवस्था भी जल्द कर ली जाएगी। मंडलायुक्त ने कक्षाओं, लैब, स्टाफ आवास, हॉस्टल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत दीवारों एवं आवश्यक स्थानों पर ग्रिल लगाई जाए। गर्ल्स हॉस्टल के साथ विद्यालय परिसर में देखरेख के लिए वॉर्डन, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए जो भी आवश्यक है वह सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएं। इस दौरान डीएम सीपी सिंह, सीडीओ कुलदीप मीना, एसडीएम सिकंदराबाद रेनू, एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह, डीएफओ, श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें