फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में खाद्य पदार्थों के दामों में 20 फीसदी तक आया उछाल

विज्ञापन
नवरात्र से पूर्व बाजार में खरीदारी करते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
नवरात्र में खाद्य पदार्थों के दामों में 20 फीसदी तक आया उछाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नवरात्रि शुरू हो चुकी है। फलों और व्रत में खाने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में 20 फीसद तक उछाल आ गया है। खाद्य पदार्थों के दामों में आई तेजी से न केवल दुकानदार बल्कि आम आदमी भी परेशान हैं।
दुकानदार नितिन के मुताबिक लॉकडाउन के बाद से प्रत्येक सामग्री की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके चलते महंगी कीमत पर ही सामग्री बेची जा रही है। वहीं फल विक्रेताओं के मुताबिक फलों की कीमत में भी 10 रुपये प्रति किलो से 40 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। जिसके कारण आम आदमी की जेब पर काफी असर पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निवासी फल कारोबारी गौरव ने बताया कि फल आदि मंडी से ही महंगे दामों पर आ रहे हैं। वहीं, मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि महंगाई अधिक होने के कारण घर का बजट बनाना काफी कठिन हो रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दामों में 20 फीसदी से अधिक का उछाल है।
सामग्री 2020 में कीमत 2021 में कीमत
कुट्टू आटा 80 120
सिंघाड़ा मींग 180 240
समा चावल 60 80
केला 40 60
अंगूर 60 80
सेब 90 130
संतरा 50 80
चीकू 30 50
आम 35 65
अनार 60 90
पपीता 30 40
नोट : केले का भाव प्रति दर्जन तो अन्य सामग्री का प्रति किलो में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें