फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव:सपा के नरेंद्र भाटी के सिर सजा जीत का ‘ताज’

Mon, 07 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
विज्ञापन
नरेंद्र भाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के नरेंद्र भाटी के सिर रविवार को एमएलसी का ताज बंध गया। गौतमबुद्ध नगर-बुलंदशहर सीट के लिए हुए चुनाव में नरेंद्र भाटी ने भाजपा के संजय शर्मा को 1020 मतों से शिकस्त दी। नरेंद्र भाटी को 1817 और संजय को  को 797 मत मिले।
विज्ञापन



रविवार सुबह आठ बजे डीएवी डिग्री कॉलेज के सेमिनार हाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार टेबिलों पर काउंटिंग शुरू हुई। पहले राउंड में सपा को 1036 मत, भाजपा को 486 मत पड़े। दूसरे राउंड में नरेंद्र भाटी को 781 और संजय शर्मा को 311 मत मिले।

नरेंद्र भाटी को दोनों राउंडस में 1817 वोट और संजय शर्मा को 797 मत पड़े। 13 वोटरों ने नोटा का प्रयोग किया। 105 वोट गलत निशान लगाने के कारण रदद कर दिए गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी बी चंद्रकला ने नरेंद्र भाटी की जीत की घोषणा की। घोषणा के करीब सवा घंटे बाद आयोग की अनुमति से जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रेक्षक ने नरेंद्र भाटी को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन


जीत की घोषणा होते ही डीएवी डिग्री कालेज के मैदान पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ा शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें