फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिक्षण संस्थानों में गूंजा नंद के आनंद भयो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

विज्ञापन
खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करतीं
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/डिबाई/शिकारपुर/जहांगीराबाद/सिकंदराबाद/ककोड़/औरंगाबाद/गुलावठी। नगर से लेकर देहात तक शिक्षण संस्थानों में जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाई गई। स्कूलों में सुबह से ही नंद के आनंद भयो और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की गूंज रही। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षकों ने भगवान कृष्ण के जीवन संदेशों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित रतन इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने मटकी-बांसुरी सजावट में रचनात्मकता दिखाई और राधा-कृष्ण रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रबंधक डॉ. बीना कुमारी व चेयरमैन ब्रजपाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को संस्कृति से जोड़ते हैं।
यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बाल लीलाओं व झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रवींद्र पाराशर ने कहा कि कृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्य की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

लीलावती कॉन्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी उत्साह व भक्तिभाव से मनाई गई। प्रधानाचार्य हेमलता गोस्वामी ने बताया कि बच्चों ने मटकी सजावट, मुकुट व झूला बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया और राधा-कृष्ण की वेश में गीत-नृत्य व लघु नाटिका प्रस्तुत की।
रेनेसा स्कूल में जन्माष्टमी श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाई गई। विद्यार्थियों ने भजन-नृत्य व बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं और सुंदर झांकियां सजाईं। प्रधानाचार्य अशोक माथुर व मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने कृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
अनूपशहर के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रबंधक राजकुमार, संजय सिंह व प्रधानाचार्या रेनू चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने गीता उपदेश, दही-हांडी व राधा-कृष्ण रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मंजूपुर स्थित संस्कार एकेडमी में बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियां और नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियां दीं। प्रबंधक विनीत यादव व प्रधानाचार्य पंकज कुमार वर्मा ने बच्चों को कृष्ण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
डिबाई के त्रिवेणीदत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं ने भजनों पर नृत्य व माखन मटकी फोड़ की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रबंधक गिरिराज वार्ष्णेय ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। जहांगीराबाद के जेबीजी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण व ग्वाल-बाल की मनमोहक झांकियां व नृत्य प्रस्तुत किए।
मटकी-बांसुरी व मुकुट सजावट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता दिखाई। शिकारपुर क्षेत्र के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। विज्डम वर्ल्ड, मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल व हैप्पी ब्लू बर्ड में नर्सरी के बच्चे राधा-कृष्ण रूप में सजे।
सिकंदराबाद के आरके एजुकेशनल में राधा-कृष्ण वेश व डिबेट, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर व वीएस भटनागर एकेडमी में मटकी सज्जा-फोड़, और न्यू लैंसर्स में कृष्ण जन्म, पूतना वध व माखन चोरी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ककोड़ के केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, नृत्य व झांकियां प्रस्तुत कीं।
औरंगाबाद के नेशन पब्लिक स्कूल में भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की सुंदर छटा बिखेरते हुए कृष्ण लीला का आयोजन किया गया। गुलावठी के एनआर ग्लोबल में राधा-कृष्ण वेश, मटकी-बांसुरी सजाओ व श्लोक पाठ, बीआर इंटरनेशनल व लॉरेंस अकेडमी में बाल लीलाओं की प्रस्तुति और सुरेशचंद्र मेमोरियल में दही-हांडी प्रतियोगिता आकर्षण रही। निदेशकों ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करतीं

खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें