एथलेटिक्स ट्रायल में प्रतिभाग करतीं महिला खिलाड़ी। स्रोतः विभाग
बुलंदशहर। नगर के टांडा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों में वीरेशना, भूमिका, प्रिया, जिया, राधिका, लक्ष्मी, गीता, सुहालिया, सिदरा, फातिमा और वैष्णवी शामिल हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर महिला एथलेटिक्स के जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराए गए। चयनित खिलाड़ी पांच सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को आठ से नौ अगस्त को प्रयागराज में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के दौरान उनके प्रदर्शन को आधार बनाया गया। खिलाड़ियों का ट्रायल एथलेटिक्स कोच मनीष मिश्रा ने लिया।