फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहिफ हत्याकांड : पुलिस को गुमराह करता रहा आबिद, भांजों और बहनोई से करा दी बेटे की हत्या

विज्ञापन
मृतक नाहीफ का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बुलंदशहर। नाहिफ हत्याकांड अब पुलिस की जांच में पूरी तरह उजागर हो चुका है। तस्मीना के प्रेमी नाहिफ की हत्या नाहिफ के ही सौतेले पिता आबिद ने तस्मीना के पिता व भाइयों के साथ मिलकर करवाई थी। आबिद ने उसे निकाह की फोटो खिंचवाने के बहाने बुलाया और दुकान पर बैठा दिया, इसकी जानकारी उसने तस्मीना के पिता व भाइयों को दी। जिसके बाद तस्मीना के पिता हनीफ और भाई मोहम्मद व फरदीन ने मिलकर नाहिफ को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आबिद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी के बाहर हुआ नाहिफ हत्याकांड पुलिस के लिए शुरुआत में एक बड़ी पहेली बन गया था लेकिन अब मामले की परतें खुलती जा रही हैं। पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वो रिश्तों को कलंकित कर देने वाले हैं। पुलिस ने मामले में मृतक की मां की तहरीर पर प्रेमिका के चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें से एक भाई फरदीन को पुलिस बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
उसने पूछताछ में बताया कि मुख्य साजिशकर्ता तस्मीना का मामू आबिद यानि मृतक का सौतेला पिता निकला, जिसने नाहिफ और तस्मीना को वर्मा फोटो स्टूडियो में शादी के फोटो खिंचवाने का झांसा देकर बुलाया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि आबिद को यह बात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं थी कि तस्मीना अंसारी समाज के युवक नाहिफ के साथ निकाह करे। आबिद ने यह बात अपने बहनोई (तस्मीना के पिता) और भांजे (तस्मीना के भाई फरदीन और मोहम्मद) को बताई।
विज्ञापन

उन्होंने भी इस रिश्ते को परिवार की इज्जत के खिलाफ मान लिया। इसके बाद एक साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात वाले दिन आबिद ने खुद तस्मीना और नाहिफ को फोटो खिंचवाने ले जाने की बात कही और उन्हें कचहरी के बाहर स्थित दुकान पर ले गया। वहां से आबिद अधिवक्ता के पास जाने की बात कह कर बाहर निकल गया। बाहर आने के बाद उसने तस्मीना के पिता हनीफ को जानकारी दी कि वह दोनों वर्मा फोटो स्टूडियो में मौजूद हैं।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाइक तस्मीना के पिता हनीफ चला रहे थे और पीछे बैठे फरदीन व मोहम्मद ने मिलकर चाकू से नाहिफ पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद आरोपी शनि देव मंदिर रोड से कालाआम, डीएम रोड होते हुए नरसलघाट तक जा पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच से मामला खुला।

हनीफ और आबिद का नाम हुआ तरमीम
वारदात में मृतक की मां शाहना की तहरीर पर पुलिस ने तस्मीना के भाई फरदीन, मोहम्मद, फहद और शारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब आरोपी आबिद और हनीफ समेत एक अन्य का नाम भी प्रकाश में आया है। इसके बाद पुलिस इन तीनों के नाम भी एफआईआर में तरमीम कर रही है। आबिद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि, हनीफ समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


मामले में फरदीन की गिरफ्तारी के बाद आबिद, हनीफ और कुछ अन्य के नाम भी प्रकाश में आए हैं। परिजनों ने ही साजिश कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें