फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने फेसबुक पर लगाया फिलिस्तीन का झंडा

विज्ञापन
औरंगाबाद थाने में चेयरमैन के खिलाफ तहरीर देते बजरंग दल के पदाधिकरी। संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर पंचायत अध्यक्ष की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। संविदाकर्मी के पुत्र की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब एक और मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष घिरती नजर आ रही हैं। उनकी फेसबुक आईडी से फिलिस्तीन का झंडा लगाकर ईद के त्योहार पर बधाई दी गई। इससे नाराज बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर पंचायत अध्यक्ष पर लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन चिकारा की अगुवाई में 50 से 60 पदाधिकारी एकत्रित होकर औरंगाबाद थाने पर पहुंचे। विपिन चिकारा ने बताया कि 17 जून को औरंगाबाद नगर पंचायत की अध्यक्ष सलमा ने अपने फेसबुक अकाउंट से ईद पर्व के अवसर पर लोगों को फिलिस्तीन का झंडा लगाकर शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का काम किया है। साथ ही समाज में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की भी कोशिश की है। इससे समाज में अशांति फैलने की आशंका है, जो निंदनीय है। उन्होंने देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दीपक अग्रवाल, नितिन सिंघल, सतीश वर्मा, योगेश सैनी, जतिन, कपिल कुमार, तुषार, दीपांशु, संजय, विष्णु, आदि मौजूद रहे।



तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। फेसबुक से स्क्रीन शॉट लेकर साइबर सेल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन


- मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस कृत्य की निंदा करती हूं। फेसबुक पोस्ट की जांच कराई जा रही है। - सलमा, अध्यक्ष, नगर पंचायत औरंगाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें