फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पर पत्नी नूतन को आवाज उठाने की मिल रही सजा

Sun, 13 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अम‌‌िताभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निलंबन के बाद आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पहली बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर खुलकर निशाना साधा। कहा कि उनकी पत्नी की ओर से खनन माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सजा उन्हें व उनके परिवार को मिल रही है। हालांकि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है।
विज्ञापन


बता दें कि  शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने होटल में पत्रकारों के साथ बात की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

 सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की ओर से अवैध खनन के खिलाफ कोर्ट में दायर याचिका के बाद ही उनका और उनके परिवार का शोषण शुरू हुआ। उन्होंने प्रदेश में खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व एमएलसी नरेंद्र भाटी पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं की ओर से उन्हें अक्सर धमकी मिल रही है। इसके बावजूद वह पत्नी के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़े रहेंगे। मैंने कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी से मदद नहीं मांगी।
विज्ञापन


नियमों को ताक पर रखकर निलंबित रखा गया है। हालांकि अमिताभ ने कोर्ट पर भरोसा जताते हुए कहा कि न्यायालय से उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें