फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-मिलाद-उल नबी पर गूंजी नबी की सदाएं

Thu, 24 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ईद-मिलाद-उल नबी के मौके पर फिजाएं रसूल अल्लाह की सदाओं से गूंज उठा। तीमारदारों ने नात-ए-शरीफ, हम्द शरीफ, दुआ, लंगर का अहतमाम किया।
विज्ञापन


मोहल्ला इस्लामाबाद में अंजुमन फैजान-ए-मदीना के तत्वावधान में नात-ए-शरीफ और हम्द शरीफ पढ़ गई। शुहेब कादरी, असगर खां, मुहम्मद इसरार, सूफी सलीम, सूफी इस्लाम, महमूद खां, नसीम अहमद, इरसाद, मुहम्मद फैजान, सूफी इकराम आदि मौजूद रहे।

लखावटी ब्लॉक के गांव सराय छबीला में जुलूस निकाला गया। जुलूस में हिंदू समाज के लोगों ने शरीक होकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।

अध्यक्षता अखिल भारतीय मुस्लिम विकास मंच के प्रदेश महासचिव वसीम अहमद सिद्दीकी ने की। जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल वाजिद ने तकरीर की।

इस मौके पर अलीम, अब्दुल वाजिद, इमरान, हाजी वारिस अली, इमाम साजिद हुसैन, नूर, जीशान, फुरकान, हाशिम आदि मौजूद रहे। औरंगाबाद में जुलूस दोपहर 11 बजे पवसरा रोड़ स्थित बिलाल मस्ज़िद से शुरू हुआ।
विज्ञापन


शुभारंभ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद हिमायत अली ने किया। अध्यक्ष और सभासद नसीर पहलवान के नेतृत्व में औरंगाबाद, गुलावठी, स्याना, भाईपुरा, बदरखां के कलाकारों ने करतब दिखाए।
विज्ञापन


जुलूस में अख्तर मेवाती, नामित सभासद अजय अग्रवाल, अफजल अली, ताहिर मेवाती, अब्दुल रशीद नकवी, अब्दुल्ला कुरैशी, रियाजुद्दीन कुरैशी, यामीन अल्वी, यामीन मेवाती, रहीसुद्दीन अल्वी, शहनाज बाजी, नबाव अंसारी, शकील पहलवान, मोहम्मद अली, अनीस फारूकी, सलीम कुरैशी, अलफात अली आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें