फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या, शव जलाने की कोशिश
विज्ञापन

शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजापुर पूठा के जंगल में मंगलवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सलेमपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया कि मृतक गत दो अप्रैल से लापता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
सूजापुर पूठा के जंगल में मंगलवार सुबह जितेंद्र मलिक के गेहूं के खेत में क्षत-विक्षत स्थिति में अधजली हालत में एक युवक का शव मिला। धड़ से ऊपर वाले कुछ हिस्से को जंगली जानवरों ने खा लिया था। वहीं धड़ से ऊपर वाला हिस्सा जला हुआ भी था। शव मिलने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही मृतक की शिनाख्त की कोशिश की गई। कुछ देर बाद सलेमपुर निवासी राजपाल सिंह व अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। राजपाल ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र रोहित (22) के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र गत दो अप्रैल की शाम से लापता था।
विज्ञापन

जिसकी गुमशुदगी 4 अप्रैल को शिकारपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। सूजापुर पूठा के चौकीदार राजू सिंह की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस लेती संज्ञान तो रोहित की बच सकती थी जान
मृत युवक के बड़े भाई रविंद्र ने बताया कि रोहित दो अप्रैल की शाम गांव के ही युवक के साथ चांदौक जाने की बात कहकर गया था। रात करीब 8.30 बजे युवक ने फोन कर बताया कि उनका शिकारपुर बाईपास भगत जी होटल के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। लेकिन, वहां रोहित नहीं मिला।
युवक ने पूछने पर बताया कि उसे कुछ पता नहीं है। युवक को उस दौरान कोई चोट भी नहीं थी। युवक द्वारा रोहित को गायब करने की आशंका के चलते इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को भी दी थी। परिजनों द्वारा रोहित को तलाश किया गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से युवक द्वारा रोहित को गायब किए जाने की आशंका जाहिर की और उसके साथ कुछ अनहोनी की आशंका भी जताई थी। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस ने घटना को केवल गुमशुदगी में दर्ज किया। रविंद्र ने बताया कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर रोहित के शव बरामदगी से पूर्व उसने मुख्यमंत्री को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भेजकर आरोपी के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय से कार्रवाई करती और आरोपी से पूछताछ करती तो रोहित की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

---------
तीन दिन पूर्व लापता हुए युवक का अधजला क्षत-विक्षत शव शिकारपुर के गांव सूजापुर पूठा से बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त रोहित निवासी सलेमपुर के रूप में हुई। विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें