फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शिकारपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्यारोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शिकारपुर/ बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने विवाहिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
करीब छह वर्ष पूर्व डिबाई थाना क्षेत्र निवासी युवती का विवाह शिकारपुर क्षेत्र में हुआ था। सोमवार शाम को विवाहिता के दूर के रिश्ते का चाचा उसकी ससुराल में जा पहुंचा और चाकू से ताबड़तोड़ वारकर घायल कर दिया। आरोपी मौके से अन्य परिजनों को भी हत्या की धमकी देते हुए विवाहिता के पति पर भी चाकू से हमला कर भाग निकला। परिजनों ने विवाहिता को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही दोपहर में आरोपी विनीत उर्फ विनेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका व आरोपी युवक रिश्ते में चाचा- भतीजी लगते हैं। दोनों के बीच बीते काफी समय से संबंध होने की बात बताई जा रही है। जिसका परिजन विरोध करते थे।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर भाग निकले थे दोनों
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वेलेंटाइन डे पर आरोपी विवाहिता के साथ में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं लग रहा था। बताया गया कि दो-तीन दिन पूर्व ही दोनों को परिजनों ने नोएडा क्षेत्र से बरामद कर लिया था। जिसके बाद सात मार्च को दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई और ससुरालीजन विवाहिता को इस शर्त पर अपने साथ ले गए थे कि आरोपी का उससे अब कोई वास्ता नहीं रहेगा। लेकिन, आरोपी सोमवार शाम को ही उसके ससुराल जा पहुंचा और भावना पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

मामले की गहनता से जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि दोनों रिश्ते में खानदानी चाचा-भतीजी थे। दोनों के बीच संबंध भी चल रहा था। बीते दिनों दोनों घर से बिना बताए चले गए थे। जिन्हें दो दिन पूर्व परिजनों ने बरामद किया और सात मार्च को पंचायत के बाद विवाहिता ससुराल वालों के साथ ससुराल चली गई थी। लेकिन, सोमवार देर शाम आरोपी ने वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें