फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन स्कूलों में तैनात होंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तविहीन स्कूलों में तैनात होंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
विज्ञापन

बुलंदशहर। बोर्ड परीक्षा 2021 की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा को नकल विहीन करवाने के लिए के लिए वित्तविहीन स्कूलों में परीक्षा के दौरान अतिरक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे। इसके लिए सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने जिले के वित्तविहीन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करते हुए सुविधा का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे माध्यमिक शिक्षा विभाग केंद्र बने वित्त विहीन स्कूलों पर परीक्षा की सुचिता कायम रखने के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात करने की कोशिश में जुटा है। सचिव के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर नियंत्रण रखने के लिए डीआईओएस ने जिले के 13 वित्तविहीन स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों पर राजकीय व सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नामित करते हुए पत्र जारी किया है। पत्र में सभी तत्काल आवंटित स्कूल पहुंचकर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा से जुड़ी सभी सुविधाओं व संसाधनों का सत्यापन करने को कहा है। सत्यापन के दौरान सुविधा व संसाधनों की कमी होने की दशा में रिपोर्ट देने के साथ ही उसे तत्काल पूरा करने को कहा है। जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 107 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत और व्यक्तिगत 49,131 एवं इंटरमीडिएट के 38,331 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि नामित शिक्षकों को सचिव के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को कहा गया है। वित्तविहीन स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें