सिकंदराबाद। नगरवासियों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए पालिका संक्रामक रोगों की रोकथाम पर पालिका 42.7 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। आवश्यकता के अनुसार बजट में वृद्धि भी की जाएगी।
बरसात के दिनों में संक्रमण रोगों के फैलने की अधिक संभावना रहती है। ऐसे में नगरवासियों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए पालिका प्रशासन ने एंटी लार्वा,कीटनाशक आदि दवाओं पर 42 लाख 71हजार खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की है। सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पालिका 10 हजार किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर,20 हजार किलो मेलाथियान डस्ट, ढाई सौ लीटर एंटी लारवा, मच्छरों के प्रकोप से निपटने के लिए डेढ़ सौ लीटर किंगफोग कीट नाशक की खरीदारी करेगी। इन दवाओं में मिलाने के लिए 10 हजार क्विंटल चूने की भी खरीदारी करेगी।