फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच करोड़ से नगर पालिका कराएगी बाईपास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के दनकौर तिराहे, नगर हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका दनकौर रोड से सलेमपुर रोड तक पांच करोड़ की लागत से बाईपास का निर्माण कराएगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


नगर हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण आए दिन दनकौर तिराहे, नगर हाईवे पर जाम लगा रहता है। जिसको लेकर वाहन चालकों, नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.प्रदीप दीक्षित ने बताया कि दनकौर तिराहे, नगर हाईवे पर लगने वाले जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए दनकौर रोड से सलेमपुर रोड तक जाने वाले नाले को ढाककर, नाले के दोनों ओर आठ-आठ फुट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब एक किमी दूरी के नाले को ढंकने और उसके दोनों ओर सड़क के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही बाईपास के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

दकनौर रोड से आने वाले वाहन निकलेंगे बाईपास पर

सिकंदराबाद। दनकौर रोड को होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली, गुलावठी रोड आदि को आने-जाने वाले वाहन चालक दनकौर रोड बाईपास से होकर गुजरेंगे। जिससे नगर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और दनकौर तिराहे, नगर हाईवे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बाईपास से केवल गुजरेंगे हल्के वाहन

सिकंदराबाद। बताया कि बाईपास से केवल दुपहिया, और चार पहिया हल्के वाहन ही होकर गुजरेंगे। जिसके लिए बाईपास के दोनों ओर बेरियर लगाया जाएगा। भारी वाहन नगर हाईवे से ही होकर गुजरेंगे। दिन के समय में नो एंट्री के कारण भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। हल्के वाहनों के बाईपास से होकर गुजरने के कारण जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें