फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिकारपुर से मुकेश बसपा के प्रत्याशी घोषित, चार सीटों पर जल्द होगा एलान

विज्ञापन
बसपा से घोषित प्रत्याशी मुकेश पंडित
विज्ञापन
बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। शिकारपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने मुकेश शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं, जिले की चार अन्य विधानसभा सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की चर्चाएं हैं। अनूपशहर सीट पर भाजपा से आए जाट नेता को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा खुर्जा और सिकंदराबाद सीटों पर भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉर्डिनेटर मुनकाद अली ने शिकारपुर सीट से गांव कैलावन निवासी मुकेश शर्मा के नाम की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद जिले में पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि बसपा अन्य सीटों पर भी जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों के नाम तय कर रही है।
अनूपशहर विधानसभा सीट पर भाजपा से आए एक जाट नेता को टिकट दिया जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। खुर्जा सीट पर पूर्व विधायक को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं हैं, जबकि सिकंदराबाद विधानसभा सीट से मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर की जनसभा की तैयारी

बसपा की ओर से जिले में इस माह के अंत तक बड़ी जनसभा आयोजित किए जाने की भी चर्चा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर इस जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। जनसभा के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और चुनावी माहौल बनाने की रणनीति पर काम किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें