फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 22 जून से शुरू होंगे मोर्हरम के जुलूस, तैयारियां हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर में शिया समुदाय के लोगों मोर्हरम के जुलूस की तैयारियां तेज कर दी हैं। जामा मस्जिद के इमाम जुमा शाह और रूह-ए-एजा इमामिया तनजीव के अध्यक्ष जफर अब्बास ने बताया कि डीएम कुमार हर्ष को पत्र लिखकर मोर्हरम के दौरान सफाई, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष जफर अब्बास ने बताया कि जुलूस की शुरुआत 22 जून से होगी। पहले दिन जुलूस दुलदुल रात 11 बजे इमामबारगाह कलां मोहल्ला सादात से शुरू होकर बजरिया, शेखान दरगाह होकर छत्ता होते हुए इमामबारगाह कलां मोहल्ला सादात में रात 3:00 बजे समाप्त होगा। 23 जून को जुलूस अलम का समय दोपहर 4:00 बजे मोहल्ला काजीबाड़ा से शुरू होकर बजरिया शेखान दरगाह, कसाई बाडा, सराय काजी कोतवाली उपर कोट से होकर मोहल्ला सादात में शाम 8:00 बजे समाप्त होगा।
इसी दिन जुलूस ताबूत रात 11:00 बजे इमामबारगाह कलां मोहल्ला सादात से शुरू होकर छत्ताह दरगाह मोहल्ला शेखान में स्थित इमागबारगाह जफर हुसैन (दरगाह हजरत अब्बास बाबूल हवाइज) में रात 3:00 बजे समाप्त होगा। 24 जून को जुलूस झूला रात 11:00 बजे इमामबारगाह मोहल्ला दरगाह से शुरू होकर शेखान बजरिया मोहल्ला सादात ठेंक पर सुबह 4:00 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन

25 जून को जुलूस दुलदुल दोपहर 4:00 बजे इमामबारगाह कलां मोहल्ला सादात से शुरू होकर बजरिया नरसलघाट पुलिस चौकी के सामने से सराय काजी कसाई बाडा, लाल कुआं चौक बाजार, खरंजा कानूनगोयान से इमामबारगाह कलां मोहल्ला सादात में रात 10:00 बजे समाप्त होगा। 26 जून को जुलूस ताजिया व अलम समय दोपहर 3:00 बजे मोहल्ला काजी बाडा से शुरू होकर काला आम चौराहा, डीएम कॉलौनी रोड पर स्थित करबला में समय रात 10:00 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें