फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चलते ट्रक में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुर्जा।
एनएच-91 पर अगवाल पुल के पास बृहस्पतिवार रात को चलते ट्रक में आग लग गई। चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
जमशेदपुर निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को ट्रक में जमशेदपुर स्थित टाटा कंपनी से स्टील का सामान लेकर सोनीपत जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रक खुर्जा के अगवाल कट के पास पुल से नीचे उतरते वक्त ट्रक के अगले हिस्से में से धुआं निकलने लगा। चालक जितेंद्र ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर रहा था। ट्रक रुकने से पहले ही इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। जितेंद्र ने हाइवे पर ट्रक रोका और परिचालक के साथ बाहर कूद गया। कुछ देर में आग केबिन तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर देहात थाना प्रभारी सीओ पूर्णिमा सिंह टीम के साथ पहुंचीं और दमकल को सूचित किया। स्थानीय पुलिस ने तभी हाइवे पर एक दिशा से आ रहे वाहनों को रोक दिया। आग पर काबू पाने के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें