बुलंदशहर। एसएसपी श्लोक कुमार ने 16 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें सात चौकियों के प्रभारियों का भी तबादला शामिल है।
इस दौरान उन्होंने खुर्जा देहात की अगौरा चौकी से रितेश कुमार सिंह को रिपोर्टिंग चौकी नई मंडी, रिपोर्टिंग चौकी नई मंडी के प्रभारी वरुण शर्मा को वरिष्ठ उप निरीक्षक शिकारपुर थाना, वरिष्ठ उप निरीक्षक शिकारपुर थाना के महक सिंह को थाना चोला, वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना ककोड़ दिनेश कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना अगौता, पेशी सहायक पुलिस अधीक्षक नगर तेजपाल सिंह को थाना ककोड़, प्रभारी चौकी सैदपुर सुखवीर सिंह को कार्यालय सहायक पुलिस अधीक्षक नगर, थाना शिकारपुर से अमित कुमार को प्रभारी चौकी पंड्रावल, प्रभारी चौकी जेल उम्मेद अली को प्रभारी चौकी ग्यारहवां मील, थाना गुलावठी से रजनी को प्रभारी चौकी जेल, थाना ककोड़ से सवित कुमार को प्रभारी चौकी अगौरा, पुलिस लाइन से वीरेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी राजघाट, थाना सिकंदराबाद से हरेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी सैदपुर, पुलिस लाइन से मुनेंद्र कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना ककोड़, नरेंद्र कुमार गौतम को थाना शिकारपुर और कालीचरण सिंह को थाना खानपुर भेजा गया है।